Saturday, May 17, 2025
Homeअहमदाबादवाव उपचुनाव: कांग्रेस ने गुलाब सिंह को उतारा मैदान में, भाजपा ने...

वाव उपचुनाव: कांग्रेस ने गुलाब सिंह को उतारा मैदान में, भाजपा ने स्वरूप ठाकोर को दिया टिकट

अहमदाबाद। वाव विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने गुलाब सिंह राजपूत को मैदान में उतारा है, वहीं भाजपा ने स्वरूपजी ठाकोर को टिकट दिया है।
कांग्रेस ने जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए थराद के पूर्व विधायक गुलाब सिंह राजपूत को वाव उपचुनाव में मैदान में उतारा है। गुलाब सिंह 2019 में हुए उपचुनाव में विजयी हुए थे। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं। गुलाब सिंह राजपूत को राजनीति विरासत में मिली है। वाव-थराद विधानसभा पहले एक थी, उस दौरान उसके दादा हेमाभाई राजपूत 20 साल तक इस सीट पर विधायक रहे।
भाजपा उम्मीदवार स्वरूपजी ठाकोर साल 2022 में वाव सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में गेनीबेन ठाकोर के खिलाफ चुनाव लड़े थे और हार गए थे। गेनीबेन ठाकोर को 102513 वोट मिले थे, जबकि स्वरूपजी ठाकोर को 86912 वोट मिले। स्वरूपजी ठाकोर गनीबेन से 15,601 वोटों से हार गए थे।
स्वरूपजी ठाकोर वाव तहसील के बीयोक गांव के निवासी हैं। वह ठाकोर सेना के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। स्वरूपजी ठाकोर ने साल 2019 में बनासकांठा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें 48,634 वोट मिले थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments