भुवनेश्वर। चक्रवाती तूफान दाना ओडिशा के तट से टकराया। मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने कहा कि राज्य में जीरो कैजुअल्टी मिशन सफल रहा है। गुरुवार रात तट से टकराए चक्रवात दाना से कोई जनहानि या घायल नहीं हुआ।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी ने शुक्रवार को प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को जल्द से जल्द नुकसान का आकलन करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा हम राज्य में चक्रवात दाना द्वारा उत्पन्न संकट की स्थिति से निपटने के लिए शून्य हताहत मिशन पर हैं। हालांकि, भारी बारिश और तेज हवा ने जमीन पर भारी तबाई मचाई है। कई पेड़ उखड़ गए तो कहीं घरों की छत उड़ गई। चक्रवात दाना से कई इलाकों में सड़कें टूट गई हैं, बिजली भी गुल है।