पंजाब। पाकिस्तान में पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने हिन्दुओं के पक्ष में बड़ा फैसला लिया है। दावा किया जा रहा है कि मरियम नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तान की पंजाब सरकार गुरु नानक जयंती और दिवाली से पहले राज्य के 2,200 सिख और हिंदू परिवारों को 10,000 पाकिस्तानी रुपये (लगभग 3 हजार भारतीय रुपये) देगी। इसके अलावा बलूचिस्तान सरकार ने दिवाली के मौके पर हिंदू कर्मचारियों के लिए 3 दिन की छुट्टी की भी घोषणा की है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि हिंदू और सिख भाइयों को त्योहार कार्ड बांटने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। इस वर्ष की शुरुआत से इन 2,200 परिवारों को `त्योहार कार्ड कार्यक्रम के तहत वार्षिक वित्तीय सहायता मिलेगी। पाकिस्तान की पंजाब सरकार गुरु नानक जयंती और दिवाली मनाने के लिए राज्य के 2,200 सिख और हिंदू परिवारों को 10,000 पाकिस्तानी रुपये (लगभग 3,000 भारतीय रुपये) त्योहार कार्ड जारी करेगी।
बता दें, पंजाब कैबिनेट ने ‘त्योहार कार्ड’ पहल को मंजूरी दे दी है। जिसके माध्यम से इन परिवारों को अपने धार्मिक त्योहार मनाने के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी। इस साल दिवाली 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक मनाई जाएगी। इसके अलावा 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती है। अधिकारियों ने कहा कि अगले महीने गुरु नानक देव की 555वीं जयंती के लिए आने वाले विदेशी तीर्थयात्रियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है।
हर साल गुरु नानक जयंती के मौके पर करतारपुर कॉरिडोर के जरिए बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु पाकिस्तान जाते हैं। इस यात्रा के लिए उन्हें किसी वीजा की जरूरत नहीं है। हालांकि, उनसे सेवा शुल्क के रूप में 20 डॉलर लिया जाता है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर पाकिस्तान से इस शुल्क को माफ करने की अपील की है।
बलूचिस्तान सरकार ने दिवाली के मौके पर हिंदू कर्मचारियों के लिए 3 दिन की छुट्टी की घोषणा की है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार बलूचिस्तान सरकार ने दिवाली के मौके पर हिंदू समुदाय के सरकारी कर्मचारियों के लिए 3 दिन की छुट्टी की अधिसूचना जारी की है। कर्मचारियों को गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार की छुट्टी मिलेगी। वहीं, हिंदू सरकारी कर्मचारियों को रविवार के साप्ताहिक अवकाश के साथ कुल 4 छुट्टियां मिलेंगी।
पाकिस्तान में हिंदुओं की दिवाली सुधरी; पंजाब सरकार ने 3-3 हजार रुपए देने की घोषणा की, तीन दिन की छुट्टी भी मिलेगी
RELATED ARTICLES