Wednesday, March 19, 2025
Homeप्रादेशिकबॉम्बे हाईकोर्ट से छोटा राजन को मिली जमानत, जया शेट्‌टी हत्याकांड में...

बॉम्बे हाईकोर्ट से छोटा राजन को मिली जमानत, जया शेट्‌टी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी

मंुबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने गैंगस्टर छोटा राजन को सशर्त जमानत दे दी है। 2001 के जया शेट्टी हत्याकांड में छोटा राजन को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। न्यायमूर्ति रेवती मोहित डेरे और न्यायमूर्ति पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने 1 लाख रुपये के मुचलके पर छोटा राजन को जमानत दी है।
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ने 2001 में होटल मालिक जया शेट्टी की हत्या के मामले में जमानत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सीबीआई ने छोटा राजन की याचिका का विरोध किया। मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। घटना में शामिल तीन अन्य शूटरों को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी थी।
दक्षिण मुंबई में गोल्डन क्राउन होटल के मालिक जया शेट्टी की मई-2001 में उनके कार्यालय के सामने दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद एक आरोपी अजय सुरेश मोहिते उर्फ ​​अजय सूरजभान श्रेष्ठ उर्फ ​​अजय नेपाली उर्फ ​​चिकना को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। उस पर जया शेट्टी को गोली मारने का आरोप था, उसका साथी कुंदन सिंह रावत भागने में सफल रहा, लेकिन बाद में उसे पकड़ लिया गया।

राजन ने मुंबई के तिलक नगर में सिनेमा टिकटों की कालाबाजारी से अपराध की दुनिया में प्रवेश किया। 1979 में उसे एक पुलिस कांस्टेबल पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। जेल से छूटने के बाद वह बड़ा राजन गिरोह में शामिल हो गया। बड़ा राजन की हत्या के बाद छोटा राजन ने दाऊद की मदद से मुंबई में अपने गिरोह का साम्राज्य फैलाया। 70 से अधिक हत्या के मामलों में वांछित छोटा राजन को 6 नवंबर 2015 को गिरफ्तार किया गया था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments