अहमदाबाद। सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशी की खबर है। राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए चार दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। कर्मचारी दिवाली से लेकर भाई दूज तक छुट्टी मना सकेंगे। सरकार की घोषणा से कर्मचारी खुश हैं। कैलेंडर वर्ष 2024 के अनुसार गुरुवार, 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली, 2 नवंबर को गुजराती नव वर्ष और 3 नवंबर, रविवार को भाई दूज पर सार्वजनिक अवकाश है। बता दें, इन छुटि्टयों के बीच शुक्रवार, 1 नवंबर 2024 को सरकारी कार्यालय खुले रहने वाले थे, पर सरकार ने उस दिन भी छुट्टी घोषित कर दी है। हालांकि, इसकी एवज में 9 नवंबर को दूसरे शनिवार पर सभी सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे। ये आदेश गुजरात सरकार के सभी कार्यालयों और राज्य सरकार के स्वामित्व वाले बोर्डों/निगमों और पंचायत कार्यालयों पर भी लागू होंगे।