सूरत। दिवाली से एक सप्ताह पहले यानी गुरुवार, 24 अक्टूबर को गुरु पुष्य नक्षत्र है। इस दिन अमृत और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग भी बन रहा है। गुरु पुष्य नक्षत्र पर सोने-चांदी की खरीदी को शुभ माना जाता है। बाजार में गुरु पुष्य नक्षत्र की तैयारियां जोरों पर हैं। गुरु पुष्य नक्षत्र 24 अक्टूबर को सुबह 6:15 बजे से शुरू होकर अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 7:40 बजे तक रहेगा। इस दिन महालक्ष्मी, सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और बुधादित्य योग भी बनेगा। पुष्य नक्षत्र में खरीदी गई वस्तुएं लंबे समय तक उपयोगी और शुभ फल देने वाली होती हैं। ज्योतिषियों के अनुसार गुरु पुष्य नक्षत्र में शनि के प्रभाव से लोहा खरीदना महत्वपूर्ण होता है। चंद्र के प्रभाव के कारण चांदी की खरीदारी भी शुभ मानी जाती है। इस नक्षत्र में भूमि, घर, भवन और गाड़ी खरीदना भी लाभकारी होता है। इसके अलावा दुकान में दक्षिणावर्ती शंख की स्थापना करने से धन का आगमन होता है।
गुरु आैर पुष्य दोनों की धन, समृद्धि और ज्ञान के प्रतीक हैं। इनके संयोग से बनने वाला योग बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दौरान जो भी कार्य किए जाते हैं, उनमें सफलता मिलने की संभावनाएं अधिक रहती हैं। गुरु पुष्य नक्षत्र में धर्म, कर्म, मंत्र जाम, अनुष्ठान, मंत्र दीक्षा, कारोबार आदि आरंभ करने के लिए भी शुभ है।