Wednesday, April 30, 2025
Homeसूरतसूरत नगर निगम को हवा के बाद अब जल संरक्षण के लिए...

सूरत नगर निगम को हवा के बाद अब जल संरक्षण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

सूरत। भारत सरकार की ओर से सूरत नगर पालिका को पांचवां राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2023 देने की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार आज दिल्ली में सूरत के उत्कृष्ट जल प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति द्वारा दिया गया। नगर निगम आयुक्त, महापौर और स्थायी अध्यक्ष ने यह अवॉर्ड स्वीकार किया।
भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, भारत सरकार द्वारा हर साल जल कार्यों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। पुरस्कार से पहले देश के विभिन्न शहरों से आवेदन मंगाए गए थे। जिसके तहत सूरत नगर निगम ने बेस्ट अर्बन कैटेगरी में टर्शरी ट्रीटमेंट प्लांट (कन्जर्वेशन ऑफ नेचरल रिसोर्स एंड मैकिंग सिस्टम सेल्फ सस्टेनेबल थ्रु सेल ऑफ ट्रीटेड वेस्ट वाटर) के साथ आवेदन किया था। मौजूदा समय में सूरत नगर निगम को टर्शरी ट्रीटेड वाटर से 145 करोड़ की आय हो रही है। ट्रीटेड पानी उद्योगों को देकर मीठे पानी की बचत कर रहा है।

सूरत नगर निगम राष्ट्रीय जल पुरस्कार में भी अग्रणी रहा है। सूरत के मेयर दक्षेश मवाणी, स्थायी समिति के अध्यक्ष राजन पटेल और नगर निगम आयुक्त शालिनी अग्रवाल ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार प्राप्त किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments