Wednesday, March 19, 2025
Homeप्रादेशिकजबलपुर की आर्डनेंस फैक्ट्री में भीषण धमाका, बिल्डिंग गिरने से 9 कर्मचारी...

जबलपुर की आर्डनेंस फैक्ट्री में भीषण धमाका, बिल्डिंग गिरने से 9 कर्मचारी घायल

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार को खमरिया स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया है। फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका होने से बिल्डिंग धराशायी हो गई, जिसमें 9 कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे में कई कर्मचारियों के मलबे में दबे होने की आशंका है। धमाका होने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जबलपुर की फैक्ट्री में यह ब्लास्ट तब हुआ, जब बम में फिलिंग का काम चल रहा था। धमाके की वजह से फैक्ट्री की एक बिल्डिंग धराशाई हो गई। जबलपुर की इस ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को भारत सरकार की ओर से संचालित किया जाता है। इस फैक्ट्री में सेना के लिए हथियार और बम बनाए जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार धमाके की आवाज कई किमी दूर तक सुनाई दी। घटना की सूचना मिलते ही ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे गए, जो घटना की जांच कर रहे हैं। ऑर्डनेंस फैक्ट्री सेंसिटिव जोन में आती है। यहां भारतीय सेना के लिए गोला-बारूद तैयार किए जाते हैं। यह रक्षा मंत्रालय के अधीन है। सेना के अफसर और कर्मचारी इस फैक्ट्री की पूरी मॉनिटरिंग करते हैं। कई बार इस तरह के हादसे यहां होते रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments