सूरत। स्मीमेर अस्पताल में लगातार रक्तदान करने वाली सांस्कृतिक रक्षा समिति को सम्मानित किया गया। सोमवार को एक समारोह में नगर निगम की ओर से समिति को अवॉर्ड दिया गया। इस दौरान पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत और डिप्टी मेयर डॉ. नरेन्द्र पाटिल मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष आशीष सूर्यवंशी ने बताया कि हमारी संस्था पिछले कई वर्षों से जनकल्याण हेतु स्मीमेर अस्पताल में रक्तदान कर रही है। साल 2022 में स्मीमेर अस्पताल में सर्वाधिक रक्तदान करने वाली संस्था के रूप में हमने पहला स्थान हासिल किया था। 2023 और 24 में भी संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा स्मीमेर अस्पताल में रक्तदान किया गया।