Monday, June 16, 2025
Homeराष्ट्रीयबुलंदशहर में मरीज को लगाते समय फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, दीवार ढहने से...

बुलंदशहर में मरीज को लगाते समय फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, दीवार ढहने से पांच की मौत, कई लोग मलबे में दबे

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ऑक्सीजन सिलेंडर के फटने की दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के सिकंदाबाद कस्बे के आशापुरी मोहल्ले में मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर लगाते समय वह अचानक फट गया। सिलेंडर फटने से दीवार ढह गई। हादसे में मकान मालिक और एक बच्ची समेत 5 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आशापुरी कॉलाेनी में रहने वाले राजुद्दीन शटरिंग का काम करते हैं। उनकी पत्नी रूखसाना की तबीयत खराब थी। सोमवार शाम को उसे प्राइवेट अस्पताल से घर लाया गया था। इसीस बीच उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। रूखसाना को घर पर ही ऑक्सीजन लगाने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में दो मंजिला मकान धराशायी हो गया और राजुद्दीन के साथ उसकी पत्नी रुखसाना, बेटा सिराजु, शाहरूख, सोहना, आसमोहम्मद और सलमान, पुत्रवधु चांदनी, नसरीन, यासमीन, अंतुम के साथ सिराजु के 5, शाहरूख-आसमोहम्मद के 3-3, सोहना के दो, बेटी तमन्ना और उनके दो बच्चे भी मलबे में दब गए। हादसे में रिजवान की 3 साल की बेटी हिफजा, रिजवान की पत्नी तमन्ना, राजुद्दीन और उनकी पत्नी रुखसाना और सलमान की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments