अहमदाबाद। अहमदाबाद में नकली दफ्तर, टोलनाका, पुलिस, फर्जी डॉक्टरों के बीच एक फर्जी अदालत पकड़ी गई है। अदालत ने फर्जी जज मॉरिस सैमुअल क्रिश्चियन के खिलाफ सिटी सिविल कोर्ट के जज जेएल चोवटिया ने रजिस्ट्रार को शिकायत दर्ज करने के आदेश दिए। इसके आधार पर सिटी सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार ने करंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। कोर्ट ने फर्जी कोर्ट में रखे कंप्यूटर, सीपीयू और एसेसरीज को जब्त करने का आदेश दिया।
आरोपी वकील मॉरिस सैमुअल क्रिश्चियन ने अहमदाबाद में एक फर्जी आर्बिट्रेशन स्थापित करके बकायदा अदालत, न्यायाधीश और वकील, क्लर्क, जमानतदार रखकर पालडी की सरकारी जमीन के संदर्भ में आदेश दिया। आरोपी मॉरिस सैमुअल क्रिश्चियन स्वयं न्यायाधीश बन गया, अदालत स्थापित की और जमीन पर निर्णय भी दे दिया।
इस मामले में सिटी सिविल कोर्ट, भद्र के रजिस्ट्रार हार्दिक देसाई ने आरोपी मॉरिस सैमुअल क्रिश्चियन के खिलाफ करंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी मॉरिस सैमुअल क्रिश्चियन ने फर्जी जज बनकर विवादित जमीनों के लिए आदेश दिया। इसकी जांच के दौरान सिटी सिविल कोर्ट में हंगामा मच गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है।