Friday, March 14, 2025
Homeधर्म-समाजकरवा चौथ आज; सुहागिनों को पूजा के लिए मिलेगा एक घंटा 16...

करवा चौथ आज; सुहागिनों को पूजा के लिए मिलेगा एक घंटा 16 मिनट का समय

उज्जैन। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवाचौथ के रूप में मनाया जाता है। महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। आज रविवार को सुहागिनें करवा चौथ का व्रत कर रही हैं। इस दौरान करवा माता, भगवान गणेश और चंद्रमा की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। करवाचौथ के दिन पूजा का मुहूर्त रविवार को शाम 5.46 बजे से शुरू होकर 07.02 बजे तक रहेगा। करवा चौथ पर इस बार सुबह 06.24 बजे से 06.46 बजे तक भद्रा का साया रहा। पूजा के समय भद्रा नहीं रहेगा। करवा चौथ पर सुहागिनों को पूजा करने के लिए काफी समय मिलेगा। सुहागिन महिलाएं चुनरी ओढ़कर चंद्रमा को अर्ध्य दें। छलनी में दीया रखकर चंद्रमा को उसमें से देखें इसके बाद उसी छलनी से अपने पति को देखें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments