सूरत। भाजपा पार्षद अमित सिंह राजपूत की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें इलाज के लिए यूनिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्षद अमित सिंह राजपूत के बड़े भाई अमर सिंह राजपूत ने फूड पॉइजनिंग होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शरद पूर्णिमा पर दूध-पौआ खाने के बाद अमित सिंह को अचानक उल्टी होने लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अमित सिंह की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही भाजपा अध्यक्ष निरंजन झांझमेरा, विधायक संगीता पाटिल, डिप्टी मेयर डॉ. नरेन्द्र पाटिल समेत भाजपा के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए।