जामनगर। इंडियन कोस्टगार्ड द्वारा सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ जामनगर समेत गुजरात और दीव-दमण के पास समुद्र में 16-17 अक्टूबर को सागर कवच अभियान चलाया गया। इसमें नेवी, पुलिस, बीएसएफ, सीआईएसएफ समेत सुरक्षा एजेंसियां और मछुआरे शामिल हुए। समुद्री सीमा को सुदृढ बनाने के लिए सागर कवच अभियान चलाया गया। सालभर में दूसरी बार यह अभियान चलाया गया। इसमें भारतीय कोस्ट गार्ड, भारतीय नौकादल और मरीन पुलिस की जहाजों को भी शामिल किया गया था।