सुरेन्द्रनगर। गुजरात में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। वडोदरा, राजकोट, भुज, धांग्रधा और मेहसाणा के बाद अब सुरेंद्रनगर के थान इलाके में नाबालिग का अपहरण करके उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर आठ लाेगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी रबारी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नाबालिग पीड़िता की मां ने थानगढ़ थाने में आठ लोगों के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। आठ आरोपियों ने 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता के भाई को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया है। पिछले सात महीनों में 8 लोग पीड़िता को अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को आठों दुष्कर्मियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई
1-अजय भरवाड़
2-अजय अलगोतर
3-शैलेश अलगोतर
4-ध्रुव चावड़ा
5-कौशिक गोस्वामी
6-विजय सिंह सोलंकी
7-दर्शन सदादिया
8-कानो उर्फ हरि