Sunday, May 4, 2025
Homeराष्ट्रीयमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे की मुश्किलें बढ़ी, महाकाल मंदिर में...

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे की मुश्किलें बढ़ी, महाकाल मंदिर में नियम तोड़ने का आरोप

उज्जैन। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे चुनाव से ठीक पहले मुसीबत में फंस गए हैं। उन पर मध्य प्रदेश के उज्जैन में बने महाकाल मंदिर के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। मंदिर का नियम है कि कोई भी भक्त गर्भगृह में प्रवेश नहीं कर सकता और न ही अंदर पूजा कर सकता है, लेकिन श्रीकांत शिंदे ने इस नियम को तोड़ दिया है। श्रीकांत शिंदे अपनी पत्नी और 2 अन्य लोगों के साथ गर्भगृह के अंदर गए और पूजा की। इस मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।
मंदिर प्रशासन को मामले की जांच करने और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है। बता दें, श्रीकांत शिंदे उनकी पत्नी और उनके दो साथियों की उज्जैन महाकाल के दर्शन करते हुए फोटो और वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में चारों शाम 5:38 बजे मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। मंदिर में जहां महाकाल का शृंगार किया जा रहा है, वहीं वे शिवलिंग के पास बैठकर पूजा करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के आधार पर श्रीकांत शिंदे पर मंदिर के नियम तोड़ने का आरोप लगाया जा रहा है।

ये है नियम: गर्भगृह में पुजारी ही कर सकते हैं प्रवेश
उज्जैन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में सिर्फ पुजारी ही प्रवेश कर सकते हैं। इसके अलावा किसी अन्य व्यक्ति को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं है। यह नियम पिछले एक साल से लागू है और इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाती है। नियम के अनुसार लोग 50 फीट की दूरी बनाकर महाकाल मंदिर के गर्भगृह में स्थापित शिवलिंग के दर्शन कर सकते हैं, लेकिन पिछले महीने में यह चौथी बार है, जब किसी ने इस नियम का उल्लंघन किया है। आदेश के बावजूद नियमों का पालन नहीं होने पर मंदिर प्रशासन सख्त हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments