मथुरा। गुरुवार सुबह मथुरा में भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में 2 महिलाओं और 2 लड़कियों की मौत हो गई। वहीं, 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पिकअप पर कुल 25 लोग सवार थे। टक्कर लगते ही कार में करंट आ गया, जिससे लोग डरकर कूदने लगे। करंट से बचने के लिए ड्राइवर ने गाड़ी पीछे ली तो 4 लोग कुचल गए। हादसे के बाद चालक भाग गया।
हादसा कोसी कला पुलिस क्षेत्र में शेरगढ़ रोड पर हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे में जान गंवाने वालों में गौरी देवी (35 वर्ष) और बेटी कोमल और कुंती देवी (30 वर्ष) और कुंती देवी की बेटी प्रियंका (2 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में काजल, जीरा, माना, गंगा और सत्येन्द्र शामिल हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
सभी लोग ईंट के भट्ठे पर काम करने के लिए बिहार के गया से ट्रेन के जरिए अलीगढ़ पहुंचे थे। फिर उन्हें पिकअप से मथुरा के कोसी स्थित एक ईंट भट्ठे पर ले जाया जा रहा था।