Friday, March 28, 2025
Homeअहमदाबादमुंबई से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिग,...

मुंबई से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिग, बम होने की मिली थी धमकी

अहमदाबाद। बम की धमकी मिलने के बाद मुंबई से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान को अहमदाबाद की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि विमान में बम होने की धमकी मिली थी। विमान में करीब 200 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्वीट के जरिए विमान में बम होने का दावा किया था। मुंबई एटीसी द्वारा सतर्क किए जाने के बाद पायलट ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया। दरअसल, दिल्ली के लिए उड़ान भरने के रास्ते में अहमदाबाद ही सबसे निकटतम एयरपोर्ट था। एक अधिकारी ने कहा कि आधी रात को यहां लैंडिंग के बाद, करीब 200 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को ले जाने वाले विमान की रातभर सुरक्षा बलों ने जांच की। इस दौरान उन्हें कुछ भी नहीं मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments