Sunday, May 4, 2025
Homeअहमदाबादवाव सीट पर 13 नवंबर को होगा उपचुनाव, गेनीबेन ठाकोर ने कहा,...

वाव सीट पर 13 नवंबर को होगा उपचुनाव, गेनीबेन ठाकोर ने कहा, कांग्रेस जिसे टिकट देगी उसे जिताउंगी

अहमदाबाद। चुनाव आयोग ने आज महाराष्ट्र, झारखंड समेत राज्य की खाली सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही वाव सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा। रिजल्ट 23 नवंबर को घोषित किया जाएगा।
हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में वाव सीट से कांग्रेस विधायक गेनीबेन ठाकोर ने बनासकांठा सीट से जीत हासिल की थी। इसलिए उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। नियमों के मुताबिक इस्तीफे से खाली हुई सीटों पर चुनाव कराना अनिवार्य है, तो वहीं आज झारखंड और महाराष्ट्र की चुनाव तारीखों के साथ ही 13 नवंबर को वाव की खाली सीट पर उपचुनाव होंगे, जिसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
वाव सीट गेनीबेन ठाकोर के सांसद बनने के बाद खाली हुई है। इस सीट से कांग्रेस किसे टिकट देगी, इसको लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। वाव सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। वाव सीट पर 2017 से कांग्रेस का कब्जा है। 2017 में गेनीबेन पहली बार जीती थी। कांग्रेस हर हाल में यहां जीत का सिलसिला बनाए रखते हुए हैट्रिक बनाने की कोशिश करेगी तो वहीं भाजपा वापसी के लिए दम लगाएगी।
गेनीबेन ठाकोर ने सोशल मीडिया(X) पर पोस्ट करते हुए लिखा है- उपचुनाव का स्वागत करती हूं। यहां की जनता का आर्शीवाद हमेशा कांग्रेस को मिलता रहा है। उपचुनाव में कांग्रेस जिसे भी टिकट देगी, हमारी टीम उसके साथ मिलकर काम करेगी और पंजा को जिताएगी।

गेनीबेन ठाकोर का पूरा नाम गेनीबेन नागाजी ठाकोर है, वह कांग्रेस की एक सक्रिय महिला राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। 2012 के गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्होंने वाव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा लेकिन हार गई। इसके बाद 2017 में फिर से उन्होंने वाव निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ा और 6,655 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में वह वाव सीट से फिर से चुने गए।

नामांकन की शुरुआत: 18 अक्तूबर
नामांकन की लास्ट डेट: 25 अक्तूबर
नामांकन पत्रों की जांच: 28 अक्तूबर
नामांकन वापसी तारीख: 30 अक्तूबर
मतदान की तारीख: 13 नवंबर
मतगणना की तारीख: 23 नवंबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments