Friday, March 14, 2025
Homeकारोबारकेंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने भदोही में 47वें इंडिया कार्पेट एक्सपो-2024...

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने भदोही में 47वें इंडिया कार्पेट एक्सपो-2024 का उद्घाटन किया

भदोही। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कालीन नगरी भदोही में कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के 47वें इंडिया कार्पेट एक्सपो-2024 का शुभारंभ किया। एक्सपो में 67 देशों के 500 से ज्यादा आयातक हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि भारत का वस्त्र साल 2030 तक 35 हजार करोड़ अमेरिकी डॉलर पर पहुंच जाएगा। भारत सरकार ने 2030 तक 100 बिलियन डॉलर का टारगेट रखा है। इसे हासिल करने में उद्योगों की भूमिका अहम होगी। उन्होंने कहा कि कालीन भदोही की विरासत है। हमें इसमें तकनीक का प्रयोग कर अपनी विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य करना होगा। डिजाइन में नए पैटर्न लाकर अपनी विरासत को बढ़ाएं। उत्पाद का खर्च कम करने के लिए भदोही में कच्चे माल के लिए वूलन मिल लगाना चाहिए और कच्चा मैटेरियल बैंक की भी स्थापना होनी चाहिए।


गिरिराज सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सहयोग के लिए तत्पर हैं। उन्होंने घोषणा की कि एक नए फाइबर पर काम हो रहा है जो 6 महीने के अंदर जूट और बंबू से मिलकर तैयार होगा। इंडिया कार्पेट एक्सपो-2024 के उद्घाटन कार्यक्रम में वस्त्र और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गरिटा और उत्तर प्रदेश के उद्योग मंत्री राकेश सचान भी रहे माैजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments