बनासकांठा। यहां के डिसा में आंगड़िया फर्म से 80 लाख रुपए की लूट की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक कर्मचारी आंगड़िया फर्म का पैसा स्कूटर पर लेकर जा रहा था। इसी दौरान दो लोगों ने बंदूक की नोक पर उसे रोका और 80 लाख से ज्यादा रुपये लूटकर भाग गए।
जानकारी के अनुसार डीसा में लाल चाली तीन रास्ते के पास स्कूटर पर सवार आंगड़िया फर्म के एक कर्मचारी से दो लोगों ने बंदूक की नोक पर 80 लाख रुपये से अधिक की लूटपाट की। लुटेरे बंदूक की नोक पर रुपये लूटकर भाग गए। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस और एलसीबी की कई टीमें मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नाकाबंदी करके आगे की जांच शुरू कर दी है।