Tuesday, March 18, 2025
Homeसूरतकेंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने 173 करोड़ की 231 परियोजनाओं का लोकार्पण...

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने 173 करोड़ की 231 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

सूरत। दशहरे के शुभ अवसर पर अडाजण के संजीव कुमार ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री कनु देसाई की मौजूदगी में नगर निगम, जिला प्रशासन और सूरत शहरी विकास प्राधिकरण(सूडा) की 173 करोड़ की 231 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात की सफल और व्यापक विकास यात्रा के 23 साल पूरे होने पर राज्य में विकास सप्ताह मनाया जा रहा है।
बता दें, इस दौरान नगर निगम के 49.65 करोड़ रुपए के 14 काम, सूडा के 24 करोड़ रुपए के 8, सड़क एवं भवन विभाग के 85 करोड़ रुपए के 20 और अन्य विभागों के मिलाकर कुल 231 काम किए जाएंगे।

इस अवसर पर शिक्षा राज्यमंत्री प्रफुल्लभाई पानशेरिया, मेयर दक्षेश मवाणी, जनजातीय विकास राज्यमंत्री कुंवरजी हलपति, विधायक प्रवीण घोघारी, नगर निगम की शासक पक्ष नेता शशिबेन त्रिपाठी, जिला कलेक्टर डॉ. सौरभ पारधी, नगर निगम आयुक्त शालिनी अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी शिवानी गोयल, भाजपा अध्यक्ष निरंजन झांझमेरा, डिप्टी कमिश्नर राजेंद्र पटेल और कमलेश नायक सहित नगरसेवक, मनपा और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments