नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई बड़े नेता माैजूद रहेंगे। इस दौरान भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल होंगे। नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह दशहरा ग्राउंड, पंचकूला में होगा। जिला प्रशासन समारोह की तैयारी में जुट गया है।