Sunday, March 16, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, बंदूकधारियों ने 20 खननकर्मियों को गोलियों...

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, बंदूकधारियों ने 20 खननकर्मियों को गोलियों से भूना

इस्लामाबाद। दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 20 खननकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे हंगामा मच गया। हमले में सात अन्य लोग घायल हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हाल के दिनों में यह सबसे घातक हमला है। यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब आने वाले दिनों में राजधानी में एक बड़ा सुरक्षा शिखर सम्मेलन होने वाला है। पुलिस अधिकारी हमायु खान नासिर ने कहा कि बंदूकधारियों ने गुरुवार देर रात डुकी जिले में एक कोयला खदान के पास रहने वाले लोगों के घरों को घेर लिया और फिर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकांश बलूचिस्तान के पश्तून भाषी क्षेत्र से थे। मृतकों में से तीन और घायलों में से चार अफगानी थे।
हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। ये वो इलाका है जहां बड़ी संख्या में अलगाववादी नेता रहते हैं और आजादी की मांग करते हैं। इन लोगों का आरोप है कि पाकिस्तान सरकार स्थानीय लोगों की कीमत पर तेल और खनिज समृद्ध बलूचिस्तान का गलत तरीके से शोषण कर रही है। सोमवार को बलूच लिबरेशन आर्मी नामक एक समूह ने कहा कि उसने पाकिस्तान के सबसे बड़े हवाई अड्डे के बाहर चीनी नागरिकों पर हमला किया था। देश में हजारों चीनी काम करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments