Tuesday, March 18, 2025
Homeसूरतकेंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने विकास पदयात्रा को दिखाई हरी झंडी, लोग...

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने विकास पदयात्रा को दिखाई हरी झंडी, लोग बैनर लेकर शामिल हुए

सूरत। प्रदेशभर में 7 अक्टूबर से विकास सप्ताह मनाया जा रहा है, यह आगामी 15 अक्टूबर तक चलेगा। शुक्रवार को केंद्रीय जल मंत्री सीआर पाटिल ने चौक बाजार किले से विकास पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चौक फोर्ट से अडाजण बस डिपो तक पदयात्रा में कई सूरती भी नेताओं के साथ शामिल हुए। प्रदेशभर में मनाए जा रहे विकास सप्ताह के तहत केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सूरत के ऐतिहासिक चौक बाजार किले से अडाजण बस डिपो तक ‘विकास पदयात्रा’ को हरी झंडी दिखाई। लोग हाथ में बैनर लेकर पदयात्रा में शामिल हुए।
विकास पदयात्रा के दौरान वित्त एवं ऊर्जा मंत्री कनुभाई देसाई ने कहा कि प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व में पूरे देश सहित गुजरात राज्य विकास के नये आयाम पर पहुंचा है। 23 साल पहले शुरू हुई विकास यात्रा में गरीबों और वंचितों के साथ-साथ बच्चों, महिलाओं, किसानों और जनजाति समूहों सहित नागरिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू करके सभी के साझा विकास को प्राथमिकता दी गई है। वाइब्रेंट गुजरात, स्कूल प्रवेशोत्सव, गरीब कल्याण मेला, सेवासेतु जैसी कई विकासीय पहलों के माध्यम से गुजरात पूरे भारत के लिए एक मॉडल राज्य के रूप में विकसित हुआ है। प्रधानमंत्री की उत्कृष्ट योजना के कारण गुजरात सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी देश में सबसे आगे है। अब राज्य सरकार भी ‘कैच द रेन’ परियोजना के तहत वर्षा जल संचयन के लिए तेजी से प्रयास कर रही है।

 विकास पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल के साथ विधायक संदीप देसाई, प्रवीण घोघारी, पूर्णेश मोदी, अरविंद राणा, संगीता पाटिल, मेयर दक्षेश मावाणी, नगर निगम आयुक्त शालिनी अग्रवाल, जिला कलेक्टर डॉ. सौरभ पारघी, जिला विकास अधिकारी शिवानी गोयल, डिप्टी मेयर डॉ. नरेंद्र पाटिल, स्थायी समिति के अध्यक्ष राजन पटेल, सत्तापक्ष नेता शशिबेन त्रिपाठी, दंडक धर्मेश वानियावाला मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments