Wednesday, March 19, 2025
Homeराष्ट्रीयरतन टाटा का निधन: पीएम मोदी ने जताया दुख, राजकीय सम्मान के...

रतन टाटा का निधन: पीएम मोदी ने जताया दुख, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई

मंुबई। दिग्गज कारोबारी रतन टाटा का बुधवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। रतन टाटा पिछले कुछ समय से बीमार थे। रतन टाटा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं और उद्योगपतियों ने शोक जताया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मेरा मन श्री रतन टाटाजी के साथ अनगिनत बातचीत से भरा हुआ है। जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तो मेरी उनसे अक्सर मुलाकात होती रहती थी। हम विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करते थे। मुझे उनका दृष्टिकोण अत्यंत समृद्ध लगता है। जब मैं दिल्ली आया तो ये बातचीत चल ही रही थी। उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।
मोदी ने लिखा- रतन टाटाजी के सबसे अनोखे पहलुओं में से एक उनका बड़ा सपना और दूसरों की मदद करने का जुनून था। वह शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छता, पशु कल्याण जैसे मुद्दों को बढ़ावा देने में सबसे आगे थे। रतन टाटाजी एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। इसके अलावा, उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया।

राहुल गांधी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- रतन टाटा एक दूरदर्शी व्यक्ति थे। उन्होंने व्यवसाय और परोपकार दोनों पर अमिट छाप छोड़ी है। उनके परिवार और टाटा समुदाय के प्रति मेरी संवेदनाएं।
बुधवार शाम को उनकी तबीयत खराब होने की खबर आई थी। कुछ घंटों बाद खबर आई कि उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। रतन टाटा का जाना देश के लिए बड़ी क्षति है। देश उन्हें कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने एक देश से दूसरे देश में काम किया। टाटा ग्रुप को बुलंदियों तक पहुंचाने में रतन टाटा ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने देश और आम लोगों के लिए कई काम किए, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। रतन टाटा समुद्री व्यक्तित्व के धनी थे और मुसीबत के समय देश के लिए हमेशा तैयार रहते थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments