अरावली। देशभर में नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है और आदिशक्ति मां जगदंबा की आराधना हो रही है। वहीं, गुजरात में विरोधाभासी माहौल दिखाई दे रहा है, जहां डायन बताकर महिलाओं की हत्या की जा रही है। अरावली जिले की भिलोडा तहसील के रामपुरी गांव में दो बच्चों की मां की डायल होने की आशंका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके परिवार वालों ने ही कथित तौर पर उस पर डायन होने का आरोप लगाया था।
महिला की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 3 टीमें बनाकर जांच की है।
जानकारी के अनुसार अरावली जिले की भिलोड़ा तहसील के रामपुरी गांव में रहने वाली महिला की उसके परिवार वालों ने यह कहकर की वह डायन है, रात करीब 2 बजे घर के बरामदे में सो रही दो बच्चों की मां की गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना के बाद जिला डीएसपी समेत एसओजी, एलसीबी की टीमें मौके पर पहुंच गई और फायरिंग करके महिला की हत्या करने वाले फरार आरोपी को पकड़ने के लिए जुट गई।
रात दो बजे गोली की आवाज से महिला के पास सो रहे उसके दोनों बच्चे जाग गए और तुरंत लाइट जलाकर देखा तो आरोपी हाथ में बंदूक लेकर खड़ा था। जोरदार धमाके के बाद आसपास के लोग भी जाग गए और गोली लगने से घायल महिला को तुरंत भिलोडा कॉटेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया और भिलोडा पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें शामिल और आरोपियों की तलाश की जा रही है।