Wednesday, April 30, 2025
Homeखेलगुजराती क्रिकेटर अक्षर पटेल पिता बनने वाले हैं, सोशल मीडिया पर पत्नी...

गुजराती क्रिकेटर अक्षर पटेल पिता बनने वाले हैं, सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ वीडियो शेयर की

अहमदाबाद। भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी मेहानी सीमांत विधि का एक वीडियो 7 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें दोनों आकर्षक अंदाज में अपने पहले बच्चे का स्वागत कर माता-पिता बनने की खुशी जाहिर कर रहे हैं।
जनवरी 2023 को वडोदरा में शादी के बंधन में बंधे अक्षर और मेहानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- एक बड़ी खुशी आने वाली है। इस घोषणा के बाद अक्षर के प्रशंसकों ने शुभकामनाएं दीं। पत्नी मेहानी एक न्यूट्रिशियन और डायटीशियन हैं।
अक्षर पटेल हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ नजर आए थे। जिसमें उन्होंने कुछ अहम खबरों की तरफ इशारा किया था। इस हिंट से फैंस ने नए कयास लगा रहे हैं और अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर पत्नी का एक वीडियो अपलोड किया है और खबर दी है कि वे माता-पिता बनने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments