नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ हो गए हैं। प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही है। कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में जीत की उम्मीद थी, पर उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की हार पर निशाना साधते हुए कहा कि ज्यादा आत्मविश्वास ठीक नहीं है।
हरियाणा में कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ना चाहती थी, पर ऐसा नहीं हो सका। आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव की 90 में से 89 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। अब ये अलग बात है कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सभी सीटों पर भाजपा और कांग्रेस से पीछे चल रहे हैं।
हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं, जिसमे बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए। दोपहर तक आए रुझानों के अनुसार भाजपा-48, कांग्रेस-37, इनेलो-02 सीटों पर आगे है। रूझानों में भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। भाजपा हरियाणा में जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार है।