Wednesday, March 19, 2025
Homeअहमदाबादहरियाणा में भाजपा की जीत पर गुजरात में जश्न, प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल...

हरियाणा में भाजपा की जीत पर गुजरात में जश्न, प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने जलेबी बनाकर खुशी व्यक्त की

अहमदाबाद। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत होने पर गुजरात में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने गांधीनगर में भाजपा कार्यालय कमलम् में भाजपा सांसदों एवं विधायकों की मौजूदगी में जलेबी बनाकर एक-दूसरे को खिलाई और हरियाणा में भाजपा की जीत की खुशियां मनाई।

केंद्रीय मंत्री पाटिल ने कहा कि जनता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोगों को विश्वास है।
पाटिल ने कहा कि भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। विपक्ष पर तंज कसते हुए पाटिल ने कहा कि कांग्रेस डबल इंजन सरकार का मजाक उड़ाती थी, पर हरियाणा के लाेगों ने तीसरी बार भाजपा को सत्ता सौंपी है। केंद्रीय मंत्री पाटिल ने भाजपा की जीत पर हरियाणा के लोगों के प्रति आभार जताया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments