चंडीगढ़। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत मिलने बाद सरकार के गठन की तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा प्रभारी धमेंद्र प्रधान, सहप्रभारी बिप्लब कुमार देब ने पूर्व सीएम मनोहर लाल के आवास पर बैठक की। पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम सैनी से बातचीत की। सूत्रों की मानें तो नायब सिंह सैनी 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हरियाणा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा हाईकमान और गृहमंत्री पहले ही मुख्यमंत्री पद के लिए नायब सिंह सैनी के नाम का ऐलान कर चुके हैं।