Wednesday, March 19, 2025
Homeप्रादेशिकइंदौर में पिकनिक मना रहे सेना के जवानों से लूटपाट, फिर बंदूक...

इंदौर में पिकनिक मना रहे सेना के जवानों से लूटपाट, फिर बंदूक की नोक पर महिला दोस्त से गैंगरेप किया

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। मंगलवार को देर रात पिकनिक पर गए सेना के दो जवानों और उनकी दो महिला दोस्तों पर कथित तौर पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इनमें से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की भी खबर सामने आ रही है। सेना के जवानों के साथ हुई इस घटना से हर कोई हैरान है। पुलिस ने केस दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
इंदौर जिले में पिकनिक मना रहे सेना के दो जवानों और उनकी दो महिला दोस्तों पर हमलाकर लूटपाट की गई और उनमें से एक महिला के साथ बंदूक की नोक पर सामूहिक बलात्कार किया गया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि दोनों सेना के जवान महू छावनी के इन्फैंट्री स्कूल में ‘यंग ऑफिसर्स’ (YO) कोर्स के तहत प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह मंगलवार को अपनी दो महिला मित्रों के साथ पिकनिक मनाने गए थे।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब दो बजे कुछ अज्ञात लोग महू-मंडलेश्वर रोड पर स्थित पिकनिक स्पॉट पर पहुंचे। उन्होंने एक जवान और कार में बैठी महिलाओं को पीटना शुरू कर दिया। एक अन्य जवान कार से कुछ ही दूरी पर था और उसने किसी तरह घटना की सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी, तभी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर बदमाश वहां से भाग गए।
पुलिस चारों पीड़ितों को मेडिकल जांच के लिए महू सिविल अस्पताल ले गई। अधिकारियों के शरीर पर चोट के निशान थे। मेडिकल जांच के बाद पता चला कि बदमाशों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने कहा कि डकैती, उत्पात और हथियार संबंधी (बीएनएस) धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। चार पुलिस स्टेशनों के जवानों ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments