Wednesday, April 30, 2025
Homeमनोरंजनमलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर आत्महत्या कर...

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली

मुंबई। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बांद्रा में अपने घर की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। ये घटना सुबह 9 बजे के करीब की बताई जा रही है। वहीं, पिता के निधन की खबर मिलने के बाद मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। अभिनेत्री के पिता के शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है।
इस खबर के सामने आते ही मलाइका अरोड़ा के पूर्व पति अरबाज खान उनके घर पहुंच गए। पुलिस की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक मलाइका अरोड़ा के पिता ने छठी मंजिल की गैलरी से कूदकर आत्महत्या की है। बांद्रा पुलिस को मौके से किसी भी तरह का सुसाइड नोट अभी तक नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि मलाइका के पिता कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments