Wednesday, March 19, 2025
Homeसूरतभेस्तान डिपो में बस चालकों की हड़ताल से यात्री परेशान, परिवहन समिति...

भेस्तान डिपो में बस चालकों की हड़ताल से यात्री परेशान, परिवहन समिति के अध्यक्ष ने ड्राइवरों को समझाया

सूरत। नगर निगम के सार्वजनिक परिवहन में ड्राइवर और कंडक्टर की हड़ताल से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। बुधवार सुबह भेस्तान डिपो के 71 बस चालकों की सामूहिक हड़ताल से यात्री परेशान हो गए। लोगों की शिकायत के बाद परिवहन समिति के अध्यक्ष सोमनाथ मराठे भेस्तान डिपो पहुंचे और वेतन भुगतान के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म की गयी।
नगर पालिका ने ओएनजीसी कॉलोनी से कोसाड रूट पर 9 मीटर की जगह 12 मीटर की बस चलानी शुरू कर दी है। उधर, वेतन नहीं मिलने से भेस्तान डिपो के इलेक्ट्रिक बस के ड्राइवर-कंडक्टर हड़ताल पर चले गए। काम-धंधे पर जाने वाले शहरीजन और स्कूल-कॉलेज के छात्र बीच में ही फंस गए और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अधिक किराया देना पड़ा। हड़ताल की शिकायत मिलने के बाद परिवहन समिति के अध्यक्ष सोमनाथ मराठे आनन-फानन में डिपो पहुंचे और हड़ताली बस चालकों की समस्याएं सुनने के बाद जल्द वेतन भुगतान का आश्वासन दिया, जिसके बाद हड़ताल समाप्त हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments