नई दिल्ली। भाजपा विधायकों ने केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। दिल्ली के भाजपा विधायकों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और इस संबंध में एक ज्ञापन दिया है। राष्ट्रपति सचिवालय ने इस पर संज्ञान लिया है।
भाजपा विधायकों ने संवैधानिक संकट का हवाला देते हुए दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। राष्ट्रपति कार्यालय ने इस पत्र को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया है।