Wednesday, April 30, 2025
Homeप्रादेशिककेदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से तबाही, सूरत के एक श्रद्धालु समेत 5...

केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से तबाही, सूरत के एक श्रद्धालु समेत 5 की मौत, कई और के मलबे में दबे होने की आशंका

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार को चार और शव मिले। ये सभी भगवान के दर्शन करने आए थे। सोमवार को हुए भूस्खलन में कई लोग मलबे में दब गए थे। अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खराब मौसम, बर्फबारी, अंधेरा और घटनास्थल पर लगातार मलबा और पत्थर गिरने के कारण सोमवार रात को बचाव अभियान रोकना पड़ा। जिसके बाद मंगलवार सुबह मौसम में सुधार होने पर राहत कार्य फिर से शुरू किया गया। इस बीच तीन महिलाओं समेत चार श्रद्धालुओं के शव मलबे से निकाले गए। पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन अभी भी जारी है। सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया के पास सोमवार देर शाम हुए भूस्खलन के मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है।
पुलिस ने बताया कि सुबह मिले शवों की पहचान मध्य प्रदेश के घाट जिले के नेपावली निवासी दुर्गाबाई खापर (50), नेपाल के धनवा जिले के वैदेही गांव निवासी तितली देवी मंडल (70), मध्य प्रदेश के धार जिले के जिजोरा के निवासी समनबाई ( 50), गुजरात के सूरत के खटोदरा के निवासी भरतभाई निरालाल, (52) के रूप में की गई है। इससे पहले सोमवार रात को घटनास्थल से मध्य प्रदेश के धार जिले के निवासी गोपालजी (50) का शव बरामद किया गया था, जबकि तीन अन्य घायल श्रद्धालुओं को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments