Wednesday, March 19, 2025
Homeसूरतबीआरटीएस रूट में इलेक्ट्रिक बसें चलाने वाला सूरत देश का पहला शहर...

बीआरटीएस रूट में इलेक्ट्रिक बसें चलाने वाला सूरत देश का पहला शहर बना

सूरत। बीआरटीएस रूट में इलेक्ट्रिक बसें चलाने वाला सूरत देश का पहला शहर बनने जा रहा है। 11 सितंबर से बीआरटीएस रूट में केवल इलेक्ट्रिक बसें की चलेंगी। इसी क्रम में 11 सितंबर को ओएनजीसी कॉलोनी से कोसाड रूट पर 34 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। देश में सबसे लंबी 108 किलोमीटर डेडीकेटेड बीआरटीएस कॉरिडोल के जरिए अलग-अलग 13 रूट पर 342 बीआरटीएस बसें चलाई जा रही हैं।
नगर निगम की ओर से 26 जनवरी 2014 को बीआरटीएस और 25 नवंबर 2016 से सिटी बस सेवा शुरू की गई थी। मौजूदा समय में नगर निगम के 98 फीसदी एरिया में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं मौजूद हैं। इसमें रोजाना 2 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। नगर निगम द्वारा बस सेवा में इंटीग्रेटेड बदलाव किए गए हैं, इससे यात्री एक टिकट लेकर बीआरटीएस-सिटी बसों से एक जगह से दूसरी जगह अासानी से आ-जा सकता है। बीआरटीएस बसों का अधिक उपयोग होने से ट्रैफिक की समस्या और प्रदूषण भी कम हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments