नई दिल्ली। कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। पार्टी ने अपनी दूसरी सूची में 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इस सूची में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बृजेंद्र सिंह को जननायक जनता पार्टी के प्रमुख दुष्यंत चौटाला के खिलाफ मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी, महम से बलराम दांगी, बादशाहपुर से वर्धन यादव, गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर, नांगल चौधरी से मंजू चौधरी, टोहाना से परमवी सिंह, गन्नोर से कुलदीप शर्मा और थानेसर से अशोक अरोड़ा को टिकट दिया गया है।
इससे पहले कांग्रेस ने 31 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की थी। इसके साथ ही कांग्रेस ने अब तक कुल 40 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।