Wednesday, March 19, 2025
Homeराष्ट्रीयगणेश चतुर्थी आज; प्रधानमंत्री ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी, अंबानी परिवार ने...

गणेश चतुर्थी आज; प्रधानमंत्री ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी, अंबानी परिवार ने लालबाग के राजा को भेंट किया 20 किलो सोने का मुकुट

नई दिल्ली। आज देशभर गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र और गुजरात में गणेशोत्सव को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। यहां बड़े-बड़े पंडाल लगाकर आज गणेशजी की प्रतिमा की विधि-विधान से स्थापना की जा रही है। इसके अलावा लोग अपने घरों में भी गणेशजी की स्थापना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट करके गणेश चतुर्थी पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने लालबागचा राजा को सोने का मुकुट भेंट किया है। मूर्ति की स्थापना होने के बाद यह मुकुट पहनाया गया है। सोने के इस मुकुट का वजन 20 किलोग्राम है। इसकी कीमत करीबन 15 करोड़ रुपए है। बता दें, लालबाग का राजा मुंबई का सबसे अधिक लोकप्रिय सार्वजनिक गणेश मंडल है। लालबागचा राजा की स्थापना 1934 में चिंचपोकली के कोलियों द्वारा की गई थी। यह मुंबई के परेल इलाके में स्थित है। गणेशोत्सव के दौरान लालबाग के राजा का दर्शन करने के लिए रोजाना 5 किलोमीटर से ज्यादा लंबी कतार लगती है।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने आवास पर गणेशजी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं गणेश चतुर्थी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने गणेश चतुर्थी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने पंडाल और घरों में मिट्‌टी की मूर्ति स्थापित करके प्रभु की भक्ति के साथ प्रकृति और पर्यावरण के जतन का संदेश दिया है। गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोशल मीडिया(X) पर पोस्ट करके प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments