अमरेली। अमरेली मार्केट यार्ड में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। गेहूं की बोरियां उतारते समय 5 मजदूर नीचे दब गए। दम घुटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि अन्य 4 घायल हो गए। घायलों काे अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद मजदूरों व व्यापारियों में भगदड़ मच गई।
जानकारी के अनुसार आज सुबह अमरेली मार्केट यार्ड में मजदूर गेहूं की बोरियां उतार रहे थे। इसी दौरान अचानक गेहूं की बोरियां 5 मजदूरों पर गिर गईं। बोरियों के नीचे दबे मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसे में खिजड़िया के विपुल पुत्र दिनेश कनक (उम्र 30) नामक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मजदूरों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।