सूरत। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में सूरत देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया। सूरत की इस उपलब्धि पर शनिवार को जयपुर में आयोजित समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने मेयर दक्षेश मावाणी और नगर निगम आयुक्त शालिनी अग्रवाल को पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान सूरत नगर निगम को 1.5 करोड़ का पुरस्कार दिया गया। मेयर दक्षेश मावाणी ने इस उपलब्धि पर सूरतवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार सूरतवासियों के लिए गर्व का क्षण है। हम सभी मिलकर सूरत को विश्वस्तरीय शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।