वडोदरा। कालाघोड़ा ब्रिज पर रात में मगरमच्छ के आने से लोगों में भगदड़ मच गई और ट्रैफिक जाम लग गया। मगरमच्छ का रेस्क्यू करके उसे वन विभाग के कार्यालय में ले जाया गया।
वडोदरा की विश्वामित्री नदी में बाढ़ आने के बाद मगरमच्छ के बाहर निकलने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मगरमच्छ अब रिहायशी इलाकों के साथ-साथ सड़कों पर भी दिखाई देने लगे हैं।
रात में विश्वामित्री नदी से निकलकर 10 फीट का मगरमच्छ कालाघोड़ा पुल पर आ गया तो लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वाहन चालक भी भाग खड़े हुए। इस दौरान ट्रैफिक जाम लग गया। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जीवदया कर्मियों की मदद से आधे घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को बचाया गया।