Tuesday, March 18, 2025
Homeराष्ट्रीयहरियाणा में टिकट कटने से नाराज मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने दिया...

हरियाणा में टिकट कटने से नाराज मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने दिया इस्तीफा, कहा- रानियां से ही चुनाव लडूंगा

नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे के बाद भाजपा नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आ रही है। कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रणजीत सिंह चौटाला रानियां से टिकट न मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं। चौटाला ने कहा कि भाजपा हाईकमान ने मुझे डबवाली से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है, लेकिन मैंने यह ऑफर ठुकरा दिया।
जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह चौटाला 8 सितंबर को रानियां में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। चौटाला ने कहा कि मैं रोड शो के साथ शक्ति प्रदर्शन करूंगा। चाहे किसी दूसरी पार्टी से खड़ा होऊं या निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ंग, पर चुनाव लड़ूंगा जरूर।
हरियाणा में टिकट बंटवारे के बाद से भाजपा नेता लगातार इस्तीफा दे रहे हैं। इससे पहले रतिया सीट से विधायक लक्ष्मण नापा ने भी भाजपा से नाता तोड़ लिया था। उन्होंने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। वह रतिया सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। भाजपा ने इस सीट से सुनीता दुग्गल को टिकट दिया है।
हिसार जिला भाजपा सचिव महामंडलेश्वर दर्शन गिरी महाराज ने भी अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपने निजी कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं। इसके अलावा हरियाणा भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने भी इस्तीफा दे दिया है। कर्णदेव कंबोज इंद्री विधानसभा से टिकट कटने से नाराज थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments