Tuesday, March 18, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयजंग के बीच शांति वार्ता को लेकर पुतिन का बड़ा ऐलान, कहा-...

जंग के बीच शांति वार्ता को लेकर पुतिन का बड़ा ऐलान, कहा- भारत समेत तीन देश कर सकते हैं मध्यस्थता

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि भारत, चीन और ब्राजील ही रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं। पुतिन ने गुरुवार को ईस्टर्न इकॉनोमिक फोरम में कहा कि हमारा प्रमुख उद्देश्य यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र को कब्जे में लेना है। रूसी सेना कुर्स्क से यूक्रेनी सेना को पीछे खदेड़ रही है। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को दो साल से ज्यादा का समय बीत चुका है।
पुतिन का बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के दौरे पर शांति की अपील की थी। पिछले महीने यूक्रेन दौरे पर भी पीएम मोदी ने शांति की अपील की थी और कहा था कि भारत इसके लिए मदद करने के लिए तैयार है। पीएम मोदी की दोनों यात्राएं काफी महत्वपूर्ण थीं और वैश्विक स्तर पर इसकी चर्चा हुई थी। भारत लगातार रूस और यूक्रेन से युद्ध रोककर शांति की अपील कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments