Wednesday, March 19, 2025
Homeसूरतकेंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने तडकेश्वर में जल संचय जन भागीदारी अभियान...

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने तडकेश्वर में जल संचय जन भागीदारी अभियान का शुभारंभ किया

सूरत। मांडवी तहसील के तडकेश्वर गांव में केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने जल संचय जन भागीदारी अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सूरत जिले के 587 गावों में 10.43 करोड़ की लागत 2031 जल संचय के कामों का श्रीगणेश किया गया। इस दौरान मंत्री पाटिल ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग डिजिटल मॉनिटरिंग डेश बोर्ड भी लॉन्च किया। इस दौरान आदिवासी विकास मंत्री कुंवरजी हलपति और सांसद प्रभुभाई वसावा भी मौजूद थे। जल संचय अभियान के अंतर्गत कुआं को गहरा, बोर की मरम्मत और रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कामों को किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री पाटिल ने कहा कि जल संचय अभियान का शुभारंभ सूरत से हो रहा है, यह खुशी की बात है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments