जामनगर। जामनगर शहर में भारी बारिश के बाद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सर्वे हो रहा है। सर्वे कर रहे एक शिक्षक को दिल का दौरा पड़ गया। उसे इलाज के लिए जीजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों का काफिला अस्पताल पहुंच गया।
जामनगर शहर के वार्ड नं.-16 में बाढ़ प्रभावितों का सर्वे हो रहा है। सोमवार, 2 सितंबर को वानिया गांव के प्राथमिक स्कूल के शिक्षक 38 वर्षीय कल्पेशभाई मंडाविया वृज वाटिका सोसाइटी में सर्वे कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। कल्पेशभाई को तुरंत जामनगर के जीजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिक्षक के शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी की। ड्यूटी के दौरान शिक्षक कल्पेशभाई मंडाविया की मृत्यु की जानकारी मिलने के बाद जामनगर शिक्षक संघ के अध्यक्ष चंद्रकांत खाखरिया और अन्य प्रमुख शिक्षक भी जीजी अस्पताल पहुंच गए। शिक्षक संघ ने मृतक शिक्षक को वॉरियर मानकर उनके परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 25 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की।