पेरिस। पेरिस पैरालंपिक के छठें दिन भारत ने एक ही दिन में दो मेडल जीता। अजीत सिंह ने ऊंची कूद के एफ46 इवेंट में रजत और सुंदर गुर्जर ने कांस्य पदक जीता है। दोनों खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
अजीत सिंह सुंदर गुर्जर से पीछे चल रहे थे, पर पांचवें थ्रो के बाद वह सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहे। इसके साथ ही भारत ने टोक्यो पैरालंपिक के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है। पेरिस पैरालंपिक के छठें दिन भारत के खाते में 20 मेडल हैं, जबकि टोक्यो ओलंपिक में मेडल की संख्या 18 थी।
इटावा के रहने वाले अजीत सिंह टोक्यो ओलंपिक में आठवें स्थान पर थे। वहीं, गुर्जर इस साल वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में 64.96 मीटर थ्रो फेंका था। संुदर सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में भी कांस्य पदक जीता था। 2018 के एशियन गेम्स में जैवलिन थ्रो में उन्होंने सिल्वर जीता था।