नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत सोमवार को शाम 5 बजे से होगी। नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी इसकी शुरुआत करेंगे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा भी मौजूद रहेंगे। बीजेपी गुजरात ने सोशल मीडिया(X) पर सदस्य अभियान की फोटो शेयर की है।
देश का कोई भी व्यक्ति मिस्ड कॉल, वेबसाइड और क्यूआर कोड स्कैन करके भाजपा का सदस्य बन सकता है। भाजपा का सदस्यता अभियान देशभर में चलाया जाएगा।
भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और सबसे जीवंत पार्टी है। हमारी पार्टी भारत के लोकतांत्रिक क्षेत्र में काम करने वाले सभी राजनीतिक दलों में अनूठी पार्टी है, क्योंकि ये कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
हमारे लिए संगठन महज एक कागज पर बनी हुई प्रक्रिया नहीं, बल्कि हमारी पार्टी का प्राण और आत्मा है और आज नए संगठन की रचना की शुरुआत सदस्यता से हो रही है।
मैं भाजपा के सभी शुभेच्छकों, देश के सभी नागरिकों और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि आइए, फिर से एक बार भाजपा से जुड़ें और हमारे संगठन को एक नई ऊंचाई के शिखर तक ले जाएं।