सूरत। वराछा के विधायक कुमार कानानी ने गुरुवार को नगर निगम को पत्र लिखकर खस्ताहाल सड़कों पर नाराजगी जताई थी। विधायक के पत्र लिखने के दूसरे दिन ही नगर निगम की आेर से युद्धस्तर पर टूटी सड़कों की मरम्मत शुरू कर दी गई है। भारी बारिश में शहर के अधिकांश इलाकों में सड़कें टूट गई हैं। कई इलाकों में सड़कें धंस गई हैं। पिछले एक सप्ताह में भारी बारिश होने से सड़कें और खस्ताहाल हो गई हैं। इनकी जल्द मरम्मत नहीं की गई तो वाहन चालकों को भारी परेशानी होगी। वराछा के विधायक कुमार कानानी ने गुरुवार को नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर टूटी सड़कों की तत्काल मरम्मत करने की मांग की थी। अब देखना यह है कि नगर निगम की आेर से कब तक सड़कों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाता है।
विधायक कुमार कानानी के पत्र लिखने के दूसरे ही दिन नगर निगम ने शुरू की सड़कों की मरम्मत
RELATED ARTICLES