Wednesday, March 19, 2025
Homeखेलपेरिस पैरालंपिक 2024: अवनी लेखारा ने दोहराया टोक्यो का प्रदर्शन, पेरिस में...

पेरिस पैरालंपिक 2024: अवनी लेखारा ने दोहराया टोक्यो का प्रदर्शन, पेरिस में भी जीता स्वर्ण

पेरिस। भारत का पेरिस पैरालंपिक में शानदार आगाज हुआ है। अवनि लेखरा ने शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक में टोक्यो का प्रदर्शन दोहराया। अवनि ने दूसरे दिन महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।
अवनि ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में 249.7 के रिकॉर्ड स्कोर के साथ जीत हासिल की, जबकि मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता। अवनि ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था। मैं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बारे में सोच रही थी। मुझे खुशी है कि मैं अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। मैं आभारी हूं कि मैं ऐसा करने वाली पहली महिला हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments